logo

BJP प्रत्याशी संजय सेठ रांची लोकसभा सीट से आज करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में होगा जुटान 

ेाूप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा का दावा है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आजसू और जदयू के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 


रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी विशाल जनसभा
सुबह 10:30 बजे से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे। मोरहाबादी मैदान से 12 बजे गाजे-बाजे के साथ एक रैली निकलेगी, जो रांची समाहरणालय पहुंचेगी। 


रांची के सांसद ने जनता से की है ये अपील
संजय सेठ ने लोगों से अपील की है कि वे मोरहाबादी मैदान पहुंचें और उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 पार के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता मोरहाबादी मैदान पहुंचें।

Tags - BJP Sanjay Seth MP Sanjay Seth Ranchi Lok Sabha Seat Morhabadi Maidan Ranchi Sanjay Seth Nomination BJP candidate Sanjay Seth